प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत टीकमगढ़ के संदीप सिंह घोष ने स्थापित की डेयरी प्रसंस्करण इकाई

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत जिले के उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस पहल के तहत, चकरा तिगैला, टीकमगढ़ के निवासी श्री संदीप सिंह घोष ने डेयरी उत्पाद निर्माण इकाई स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पूर्व में, श्री संदीप सिंह घोष पारंपरिक तरीके से दूध उत्पादन कर उसे स्थानीय बाजार में बेचते थे, जिससे उन्हें सीमित आय प्राप्त होती थी। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से पीएमएफएमई योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने डेयरी उत्पाद प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए आवेदन किया।

योजना का लाभ:

  • परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत अनुदान।
  • दूध से दही, पनीर, घी, विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ तथा अन्य डेयरी उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजार में विक्रय।
  • आय में उल्लेखनीय वृद्धि, प्रतिमाह लगभग 20,000 से 25,000 रुपये तक की आय।
  • स्थानीय स्तर पर तीन से चार लोगों को रोजगार के अवसर।

श्री संदीप सिंह घोष का कहना है कि पीएमएफएमई योजना के माध्यम से उनका डेयरी व्यवसाय एक सफल उद्यम के रूप में विकसित हुआ है, जो जिले के अन्य किसानों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है। उन्होंने योजना का लाभ प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का धन्यवाद किया।

यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है बल्कि उद्यमिता को भी बढ़ावा दे रही है, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं।