छतरपुर में 1474 लोकेशनों पर 16% औसत मूल्य वृद्धि
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छतरपुर के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों के अंतर्गत गाईडलाईन वर्ष 2026-27 के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा मनोनीत बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, संयोजक एवं जिला पंजीयक जी.पी. सिंह समेत अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
प्रमुख निर्णय:
- जिला मूल्यांकन समिति ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार किया और उन्हें अनुमोदित किया।
- छतरपुर जिले की कुल 1901 लोकेशनों में से 1474 लोकेशनों पर 16 प्रतिशत की औसत वृद्धि को अनुमोदित किया गया है।
- शेष 427 क्षेत्रों/लोकेशनों में कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गई है।
वृद्धि के लिए चयनित क्षेत्रों में अधिक संख्या में एवं उच्च मूल्य पर दस्तावेजों के पंजीयन की प्रवृत्ति देखी गई है, साथ ही इन क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों को भी ध्यान में रखा गया है।
बैठक के अंत में, समिति के द्वारा समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
Continue With Google