संकल्प से समाधान अभियान का सफल समापन, 22 विभागों की 106 योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त
शासन निर्देशानुसार 12 जनवरी से चार चरणों में संचालित संकल्प से समाधान अभियान का समापन बुधवार को पन्ना के जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में 22 विभागों की 106 योजनाओं के लाभ हेतु हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए।
इससे पूर्व ग्राम, वार्ड, क्लस्टर और विकासखंड स्तर पर शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इस अवसर पर अभियान की उपलब्धियों का वाचन किया गया।
विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह का संबोधन
पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण कर, आवेदन अस्वीकृति के कारण हितग्राहियों को बताए जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता तभी है जब संकल्प से सिद्धि की स्थिति प्राप्त हो।
उन्होंने अस्वीकृत आवेदनों की पुनः समीक्षा की बात पर जोर दिया और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी।
कलेक्टर ऊषा परमार की जानकारी
कलेक्टर ऊषा परमार ने जानकारी दी कि शिविरों और ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लगे शिविरों से ग्रामीण जनों को लाभ पहुंचाया गया।
विशेष उपलब्धियां और समापन कार्यक्रम
- हितग्राहियों को लाभ वितरण
- दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण
- निःशुल्क प्याऊ का लोकार्पण
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, पार्षद संगीता राय, कैलाश गुप्ता, कमल लालवानी, जिपं सीईओ उमराव सिंह मरावी, एसडीएम संजय नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार ने किया।
Continue With Google