पन्ना से नागपुर जा रही एक यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सप्तिया के पास बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 30 से 35 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अमानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पन्ना से नागपुर के लिए रवाना हुई बस जैसे ही सप्तिया गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी
अमानगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकालने का कार्य शुरू कराया। कई यात्री सीटों में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस और डंपर के चालक भी वाहनों में फंस गए थे, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी रहे।
राष्ट्रीय समाचार
पन्ना में नागपुर जा रही बस और डंपर के बीच भीषण टक्कर में तीस से अधिक यात्री घायल कई की स्थिति गंभीर
पन्ना से नागपुर जा रही यात्री बस अमानगंज के सप्तिया गांव के पास डंपर से टकरा गई। हादसे में 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। पुलिस और प्
February 20, 2026 03:03 PM
1 min read
14 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google