शेयर मार्केट में आज यानी 23 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 770 अंक की गिरावट के साथ 81,538 पर बंद हुआ है। यह इस हफ्ते की चौथी बड़ी बिकवाली रही। वहीं निफ्टी में भी करीब 241अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। निफ्टी के बैंकिंग, ऑटो मीडिया और मेटल शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। इस गिरावट से निवेशकों को ₹6 लाख करोड़ का लॉस हुआ पिछले एक हफ्ते में निवेशकों का नुकसान करीब ₹21 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं आज अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 15% तक की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर की फेडरल कोर्ट से गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को व्यक्तिगत रूप से ईमेल के जरिए समन भेजने की अनुमति मांगने को इस गिरावट की वजह माना जा रहा है।
अडाणी ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा मामला अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 15% का कारण मामला अडाणी पर धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है। 2024 में अमेरिका में अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। अटॉर्नी ऑफिस आरोप पत्र के मुताबिक, अडाणी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट गलत तरीके से हासिल किए थे। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,029 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का भी आरोप अडाणी पर लगाया गया था। आरोपियों ने अमेरिकी इन्वेस्टर्स और बैंकों से झूठ बोलकर पैसा इकट्ठा किया। 24 अक्टूबर 2024 को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में यह केस दर्ज हुआ था। बाजार में गिरावट की 4 बड़ी वजहें बजट तक जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले बाजार किसी बड़े ट्रेंड को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। अगर बाजार इसके नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है। निवेशकों को फिलहाल संभलकर रहने और चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों में ही निवेश की सलाह दी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में तेजी 22 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹2,549 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 22 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,307 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 132 अंक की तेजी रही थी। ये 25,290 के स्तर के पर बंद हुआ था।
व्यवसाय
सेंसेक्स में 770 अंक गिरकर 81,538 पर बंद:अडाणी ग्रुप के शेयर 15% तक गिरे, निवेशकों को ₹21 लाख करोड़ का नुकसान
January 28, 2026 06:04 PM
1 min read
8 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google