मध्य प्रदेश: पन्ना जिले में जुए के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 11 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पन्ना-सतना बॉर्डर पर संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से दो कार, 12 मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये नगद और ताश की गड्डी सहित कुल करीब 15 लाख रुपये की सामग्री जब्त की।

मुखबिर से मिली सूचना

थाना प्रभारी देवेंद्र नगर, संतोष सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगलों में जुए का फड़ संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने ग्राम गिरवार के पास जंगल क्षेत्र में छापा मारा।

रात के अंधेरे में जुआ खेलते पकड़े गए

  • नरेंद्र वर्मा (26), निवासी गिरवारा
  • भंडारी कुशवाहा (27), निवासी गिरवारा
  • बलवान सिंह बुंदेला (63), निवासी खगई
  • पुष्पेंद्र कुशवाहा (19), निवासी आदर्श नगर घुरडांग
  • ज्ञानेंद्र सिंह दीक्षित (27), निवासी आदर्श नगर घुरडांग
  • दीपेन्द्र द्विवेदी (25), निवासी बिड़ला कंपनी के पीछे, घुरडांग
  • राजू कुशवाहा (40), निवासी बेनीसागर मोहल्ला
  • रामकिशोर मिश्रा (56), निवासी बेनीसागर मोहल्ला
  • राकेश सिंह बैस (44), निवासी महोड़
  • राजवेन्द्र लोध (38), निवासी करिया
  • सतेन्द्र राजपूत (29), निवासी ग्राम कचनारी

पुलिस की सक्रियता से कामयाबी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेंद्र नगर संतोष यादव के नेतृत्व में लक्ष्मी यादव, सत्येंद्र बागरी, वीर नारायण सिंह, अशोक बागरी, शंकर बुंदेला, बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी, दिनेश सोलंकी, मृगेंद्र तिवारी, भूरी सिंह, चालक पुष्पेंद्र जाट और रामनारायण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और सूचना तंत्र की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जिससे जुए जैसे गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।