पन्ना: हरछठ और जन्माष्टमी का पर्व अब पन्ना में और भी धूमधाम से मनाया जाएगा! संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, मध्य प्रदेश सरकार ने पन्ना के इन दोनों महत्वपूर्ण त्योहारों को राज्य सूची में शामिल कर लिया है। यह उपलब्धि पन्ना विधायक और पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयासों का फल है।
अब आगामी 14 अगस्त को बलराम जयंती (भगवान बल्दाऊ का जन्म दिवस) और 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इन आयोजनों के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे इनकी गरिमा और भी बढ़ जाएगी।
विगत 29 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पन्ना आगमन पर विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने उनसे व्यक्तिगत रूप से पन्ना की परंपरागत भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और हरछठ पर्व को संस्कृति विभाग के कैलेंडर में शामिल करने का आग्रह किया था। उनके इस निवेदन को स्वीकार करते हुए, संस्कृति विभाग ने अब गरिमामय और उल्लासपूर्ण आयोजन का निर्णय लिया है।
बताया जा रहा है कि इन त्योहारों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। इस निर्णय से पन्ना के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आम नागरिकों ने भी विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के इस सार्थक प्रयास की सराहना की है और उन्हें बधाई दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य पर्व का दर्जा मिलने के बाद यह आयोजन किस भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है।

Continue With Google
Comments (0)