एक नई उम्मीद और बदलाव के साथ ‘न्यूज़ संपर्क’ न्यूज़ चैनल ने अपना सफर शुरू कर दिया है। भोपाल के शासकीय होम्योपैथी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सरिता बाला प्रजापति और श्रीमती संस्कृति खरे (गौड़) ने चैनल का शुभारम्भ किया।

चैनल की टीम से डॉ. रागिनी श्रीवास्तव और संजय खरे ने बताया कि सेवाभावी युवाओं के सहयोग से यह चैनल समाज के हर वर्ग, विशेषकर वरिष्ठजनों के अधिकारों के लिए समर्पित रहेगा। सेवा, समर्पण और सत्यता के साथ समाचार प्रसारण करना इस चैनल की प्राथमिकता है।

सभी अतिथियों और आगंतुकों ने नए न्यूज़ चैनल न्यूज़ संपर्क के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आप भी चैनल की वेबसाइट www.newssampark.com पर जाकर अपनी बात रख सकते हैं।

न्यूज़ संपर्क डिजिटल न्यूज़ चैनल का शुभारम्भ अत्याधुनिक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म https://www.mojonetwork.in  के तकनीकी सहयोग एवं उन्नत प्रसारण सुविधाओं के साथ किया गया है, जिससे दर्शकों तक तेज़, विश्वसनीय और प्रभावी समाचार पहुँचाए जा सकेंगे।