जल गंगा संवर्धन अभियान: पन्ना के ग्राम बरगड़ीखुर्द में हुआ पानी चौपाल सह कार्यशाला का आयोजन
पन्ना विकासखंड के ग्राम बरगड़ीखुर्द में बुधवार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने इस कार्यशाला का शुभारंभ किया और अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मरावी ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और पुनरुद्धार सभी ग्रामवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें भविष्य के जल के लिए आज से ही पानी सहेजने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम की रूपरेखा
सहायक संचालक उद्यान पी.के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जल की प्रत्येक बूंद मूल्यवान है, जिसे बचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित टपक सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई, और पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई योजना तथा इसमें मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी संजीत सिंह बागरी ने किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह एवं निधि बागरी, ग्राम पंचायत सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आजीविका समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
कृषकों के खेत का भ्रमण
कार्यशाला के पश्चात, अधिकारियों ने ग्राम के प्रगतिशील कृषक कवि कुमार मिश्रा के खेत का भ्रमण किया। कृषक द्वारा ड्रिप मल्चिंग पद्धति से 8 एकड़ में तरबूज, खरबूज एवं खीरा का रोपण किया गया है। साथ ही खेत में ड्रिप सिंचाई प्लास्टिक मल्चिंग, येलो ट्रेप, फेरोमोन ट्रेप, और ब्लू ट्रेप फर्टिगेस पद्धति से पोषक तत्वों का समुचित प्रबंधन किया जा रहा है।
यह आयोजन जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करता है और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करता है।

Continue With Google
Comments (0)